कृषकों में बाजार व्यवस्था के।लिये नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

राजनादगांव–रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना एवं कृषकों हेतु बाजार व्यवस्था के विषय में नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

इस जागरूकता कार्यक्रम में 15 गांव के लगभग 4000 किसानों ने इसे देखा और सराहा.
नुक्कड़ नाटक राजनांदगांव के प्रसिद्ध लोकझांझर के लोक कलाकार के द्वारा प्रस्तुत किया गया. इसमें छत्तीसगढ़ी भाषा में ग्राम पंचायत के विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान था जिससे ग्राम पंचायत विकास योजना को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके. साथ ही किसानों को जानकारी दी गई कि अपने कृषि उत्पाद के लिए बेहतर बाजार व्यवस्था कैसे करें.
जिला राजनांदगांव से ग्राम कसारी, सालटेकरी, ठाकुर टोला कोलेंद्रा, सहसपुर, बोदला, मुंदगांव, मकरंदपुर, खैरी, कोपेडीही, खपरीकला, बासूला, पदुमतरा, डोम्हाटोला एवं महोबा ग्राम में नाटक का मंचन किया गया. लोक नाटक के द्वारा कार्यक्रम के मंचन में इन सभी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच का बेहद सराहनीय योगदान रहा.

इस कार्यक्रम को सफल बनवाने में रिलायंस फाउंडेशन की ओर से गोपालदास साहू ग्राम पेटेश्री, तेजस्वी कुमार वर्मा ग्राम बांसुला, राघवेंद्र कुमार राजेकर ग्राम सालटिकरी का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *