✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गत दिनों मैनपुर विकासखण्ड के संकुल केन्द्र गोहरापदर, कांडेकेला,और मंदागमुडा़ के समस्त शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संकुल केन्द्र भवन में आयोजित किया गया था!यह प्रशिक्षण नवा जतन,सौ दिन सौ कहानी के अन्तर्गत बच्चों में हिन्दी एवं गणित विषय में भाषायी कौशल लाने दिया गया!
जिसका प्रमुख लक्ष्य है कि बच्चों में पुस्तक पढने एवं जोड़- घटाना,गुणा-भाग जैसे दक्षता में निपुण करना है!उक्त प्रशिक्षण में मास्टर टेनर के रूप में संकुल समन्वयक श्री किशोर मिश्रा तुपेन्द मिश्रा एवं संजय कश्यप प्रोजेक्टर के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण दिया!प्रशिक्षण के दरमियान मैनपुर के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आर.आर.सिंह ने पहुँच कर जायजा लेते हुए उपस्थित शिक्षकों को बच्चों के शिक्षण में नवाचारी,गुणवत्ता पूर्ण अध्यापन कार्य पर विशेष ध्यान देने जोर दिया!इस प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्य एवं आमंत्रित सभी शिक्षक उपस्थित रहे!
