ग्राम पंचायत पितईबंद सरपंच के मनमानी के खिलाफ तहसीलदार को उपसरपंच एवं पंचों ने सौंपा ज्ञापन

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छुरा:-ग्राम पंचायत पितईबंदके उपसरपंच मीना देवांगन ने प्रेस वार्तालाप पर news24 carate com के संवाददाता को बताया कि आज पंचायत पितईबंद के उपसरपंच सहीत दस पंचों ने एक साथ सरपंच के मनमानी, मनरेगा में भस्टाचार शासन की योजनाओं का जानकारी नहीं देना ग्राम पंचायत की बैठक 10 मिनट में खतम करना ग्राम में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को संरक्षण देने के साथ साथ अन्य विषयों पर पुर्ण मनमानी कर रहे जिस पर कार्रवाई करने अनुविभागीय अधिकारी राजिम के नाम तहसीलदार राजिम को ज्ञापन सौंपा कर कार्रवाई कि मांग किया गया
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर एवं जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा ने प्रेस वार्तालाप पर बताया कि आम आदमी पार्टी सभी दस पंचों का पुर्ण समर्थन करती हैं और सरंपच कि मनमानी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी ऐसे भस्टाचारियो को बर्खास्त नहीं करेंगे जिससे ग्रामपंचायत पितईबंद के सरपंच पुनाराम बंजारे को आम आदमी पार्टी तत्काल बर्खास्त करने कि मांग करती है
ज्ञापन देने वाले मे उपसरपंच मीना देवांगन, एवं पंचगन सोहद्रा यदु,पीली बाई बंजारे,रमेश बंजारे, राजा राम,जानकी यादव,ममता यदु, तुलसी यदु,गीता धुरु, श्रवण यादव एवं आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर जिला प्रवक्ता अरविन्द शर्मा शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *