छुरा पुलिस ने नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। नाबालिक लड़की के अपहरण मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 6 माह पूर्व अपहरण हुई लड़की को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला छूरा थाना का है।
छूरा थाना प्रभारी शोभा मंडावी ने प्रकरण की जानकारी देते हुए प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि 30 जून 2021 को एक महिला ने अपनी नाबालिक बेटी के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने राकेश यादव नाम युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था
शिकायत दर्ज होने के बाद छूरा पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया और ऑपरेशन मुश्कान के तहत नाबालिक की पतासाजी शुरू की। इस बीच पुलिस को मुखबिर से नाबालिक के रायपुर तेलीबांधा के पास एक झोपड़ी में होने की सूचना मिली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और नाबालिक को राकेश के चंगुल से छुड़ाया। नाबालिक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया वही आरोपी को जेल दाखिल कर दिया।
नाबालिक द्वारा पुलिस को दिए बयान के मुताबिक आरोपी राकेश ने शादी का झांसा देकर उसका अपहरण किया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश रायपुर का रहने वाला है और पीड़िता के गांव वह अपने रिश्तेदार के घर आया था। इसी दौरान उसने नाबालिक के अपहरण की योजना बनाई।
उक्त कार्यवाही में थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक शोभा मण्डावी, उपनिरीक्षक सचिन गुमास्ता, प्रधान आरक्षक 107 हीरालाल चंद्राकर, माधव साहू, डेकेश्वर सोनी, नरेन्द्र साहू, ललित नेताम, शिवदयाल नागेश, राजेन्द्र गायकवाड़ एवं महिला आरक्षक पार्वती ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *