परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
जिले के छुरा , मैनपुर क्षेत्र में इन दिनों एक नई हिन्दी फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। यह फ़िल्म तिवारी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तक बन रहा है। फ़िल्म की शूटिंग , छुरा , मैनपुर व गरियाबंद क्षेत्र के गांवो में किया जा रहा है। फ़िल्म के युवा डायरेक्टर हेमन्त तिवारी ने बताया कि वह मुलतः गरियाबंद जिले छुरा क्षेत्र के ही रहने वाले है इन्हों ने फ़िल्म के नाम को लेकर ज्यादा जानकारी तो नही दिए लेकिन यह बताया कि गरियाबंद जिला प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है यहां घने जंगल नदी नाले और बहुत सुंदर पर्वत है जहां फ़िल्म की शूटिंग किया जा रहा है। बात करे फ़िल्म के स्टार कास्ट की तो तिवारी के फ़िल्म में अमीर खान फ़िल्म प्रोडक्शन में बनी फिल्म पीपली लाइव और भूलन द मेज जैसे फ़िल्म में काम कर चुके ओमकार दास मानिकपुरी मुख्य किरदार में है। जिन्हें लोग नत्था के नाम से भी जानते है साथ ही बी.ए.फास्ट ईयर, बेनाम बादशाह जैसे सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर चुकी मुस्कान साहू व मुंबई से पहुँची इंदुकुमारी, विनोद उपाध्याय, सुब्रत शर्मा, भोपाल से सनित स्वामी, जबलपुर से सविता पाण्डेय, शाहरुख , चंदूदादा , गोविंद , व गरियाबंद के नरेंद्र ध्रुव के साथ कई नामी कलाकार फ़िल्म में काम कर रहे है। ख़ास बात यह भी है कि युवा डायरेक्टर हेमन्त तिवारी ने क्षेत्र के युवा पत्रकार शेख इमरान, देवेंद्र सिंह राजपूत, लक्ष्मण साहू, लक्ष्मीशंकर चक्रधारी, गजानन्द नागेश , योगेश जांगड़े को भी फिल्म में काम करने का मौका दिए है जो फ़िल्म में अहम भूमिका निभाएंगे । फ़िल्म में मेन लीड कर रहे ओमकार दास मानिकपुरी {नत्था } ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर तिवारी की फ़िल्म की कहानी काफी अच्छी लगी साथ ही इस क्षेत्र की प्राकृतिक वातावरण काफी अच्छा है काफी खूबसूरत लोकेशन फ़िल्म शूटिंग के लिए है। अब बड़े परदे पर गरियाबंद जिले की खूबसूरती,गांव प्राकृतिक शौंद्रीयता दिखेंगी। क्षेत्र में हो रही फ़िल्म की शूटिंग देख सभी यह जानने की कोशिश कर रहे है फ़िल्म का क्या नाम है लेकिन डायरेक्टर ने अभी फ़िल्म के नाम को ओपन नही किया है जिसके वजह से लोग फ़िल्म के नाम को जानने काफी आतुर नजर आ रहे है। फिल्म अभिनेता ‘‘नत्था‘‘ व अभिनेत्री मुस्कान साहू को अचानक क्षेत्र में पाकर ग्रामीण काफी खुश नजर आये।
