गरियाबंद सीमा में की जा रही है कोविड जांच


रिपोर्टर- लोकेश्वर सिन्हा गरियाबन्द
गरियाबन्द।जिला मुख्यालय से लगभग 130 किलोमीटर दूर में लगे ओड़िसा बॉडर के कालाहांडी जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है, यंहा 254 एक्टिव केस है। जिले के देवभोग ब्लाक के ग्राम खुटगांव सीमा से रोजाना 2 हजार से भी ज्यादा लोगों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में जिला प्रसाशन ने आवाजाही करने वालो को कोरोना जांच करना अनिवार्य कर एक मेडिकल टीम की तैनाती भी कर दिया है। पर यह जांच महज एक फॉरमैलिटी बनकर रह गया है। वैसे तो यहां से प्रतिदिन सैकड़ो लोगो का आना जाना होता है मगर जांच केवल 20 से 30 लोगो की हो पा रही है। कुछ लोग जांच कराना नही चाहते और कुछ लोगो की जांच स्वास्थ्य विभाग का अमला चाह कर भी नही पा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए यहां केवल एक स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। जो दिनभर में 20 से 30 जांच ही कर पाता है। ऐसे में बिना जांच के आवाजाही भारी पड़े उससे पहले प्रसाशन को सख्ती बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *