बीजेपी महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पांडे बनी सर्व ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलीपदर ,राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला मंच से श्रीमती सितला पाण्डे को उनके स्वच्छ छवि व समाज के प्रति जागरूकता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अगुवाई मै उन्हें महिला मंच का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया सितला पाण्डे समाज के प्रति हमेशा कर्तब्य निष्ठ रहती है और समाज को आगे लाने मै अहम भूमिका निभाती है खासकर महिलाओं को आगे लाने में उनका अहम योगदान रहता है उन्होंने महिलाओं को आगे लाने व पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चलने मैं हर समय महिलाओं को प्रेरित करती है।एक छोटी सी गाँव से आकर उनके सोच मैं कभी कमी नहीं आती क्षेत्र की महिलाओं को व समाज के महिलाओं को हमेशा आगे लाने मैं प्रेरित करती रहती है
बीजेपी पार्टी के महिला महामंत्री के पद मैं भी कार्यरत है श्रीमती सितला पाण्डे बीजेपी के महिला महामंत्री के पद पर भी है।और पार्टी में उनका अहम योगदान रहता है।उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में बीजेपी पार्टी मैं जोड़कर महिलाओं को आगे लाने मैं महत्वपूर्ण योगदान निभाती है।
उसी के सफल प्रयास के चलते उन्हें सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा महिला मंच का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। ताकि महिलाओं का प्रेरणा बने। आगे चलकर समाज को एक नया मुकाम पर ले जाये।श्रीमती सितला पाण्डे को सर्व ब्राह्मण समाज का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा दिल से अभिवादन किया ।उनके उपाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों का बधाई का ताका लगा रहा।उनको ब्राह्मण समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रोशन लाल अवस्थी, जिले के महिला मोर्चा के सदस्यों ने पूर्णिमा तिवारी, श्रीमती सिमा शुक्ला, देवी पाण्डे, दीप्ती शर्मा, स्नेहलता ,योगिता शर्मा, यमनी तिवारी, योगिता मिश्रा, शांति पाण्डे और क्षेत्र के कई महिलाओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
जिला सर्व ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष बनने पर श्रीमती सितला पाण्डे ने समाज के समस्त लोगो को दिल से धन्यवाद कहा।
बीजेपी महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीतला पांडे ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि मैं बहुत आभारी हूं जो मुझे मेरे कार्य देखते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने मुझे जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए और आभारी हूं उनका जिन्होंने मुझे बधाई दिए बीजेपी महिला मोर्चा के पदाधिकारीयो को भी तहे दिल से शुक्रिया करती हूं और जिले के बीजेपी से संबंधित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी गणों को धन्यवाद देती हूं जो मुझे इस ब्राह्मण समाज के जिला उपाध्यक्ष पद मिलने से बधाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *