जिस सरकार ने पंद्रह रुपये के कट्टे की राशि देने में एक साल लगा दिए उनसे किसान हित की उम्मीद करना बेकार है-हर्षा लोकमनी

पाटन। भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ सीजन के पूर्व खाद की कीमत में वृद्धि की गई थी जिससे फसल उत्पादन में लागत में होने वाले वृद्धि से किसानों के आमदानी में काफी नुकसान को देखते हुए भाजपा सांसदों एव नेताओ के मांग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एव मंत्रिमंडल ने विचार कर खाद के मूल्य को पूर्ववत रखने का फैसला किया था एव जिन किसानों द्वारा इस बीच खाद ले लिया गया था उनके अंतर की राशि को वापस करने का भी फैसला किया था। जिससे किसानों को भारी राहत मिली थी। आज जब किसानों का पैसा जिला सहकारी बैंक के माध्यम से आ गया है तो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष एव मुख्यमंत्री द्वारा श्रेय लेने की राजनीति की जा रही है।
उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए जिला सह कारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष से पूछा है कि उन्होंने इस संबंध में कहा क्या प्रयास किया है जानकारी दे क्या उन्होंने कभी केंद्रीय कृषि मंत्री को या स्वयं प्रधानमंत्री जी को कोई पत्र लिखा है या इस संबंध में कभी दिल्ली जा कर मुला कात करके चर्चा या मांग किया है। जिससे वो श्रेय ले रहे है, ये भी बताए कि जिस मुख्यमंत्री का वो धन्यवाद कर रहे है है क्या उसने कभी इस संबंध में किसी भी स्तर पर कोई प्रयास किया है। सबको मालूम है पैसा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के माध्यम से आना है सो आप अध्यक्ष है तो आपको पहले जानकारी हो गई। और लग गए श्रेय लेने। वास्तविक में आप अगर किसान हितैषी होते तो पहली धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी जी का करते।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल धान खरीदी के समय किसानों को जिस तरह बोरे के लिए तरसाया गया था, किसानों को 30 रु से 40 रु में कट्टा खरीदने के लिए मजबूर किया गया था और मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा किया गया था कि किसानो को प्रति कट्टा 15 रु ही दिया जावेगा तब आपकी किसान हित को क्या हुआ था, और जब सरकार द्वारा उक्त बोरे के पैसे को एक साल तक नही दिया गया था तब आपकी किसान हित कहा गई थी। जो सरकार 15 रु के कट्टे के राशि को देने में एक साल लगा दिए हो उनसे कैसे उम्मीद किया जा सकता है कि वो खाद की अंतर की राशि को लाने के लिए कोई प्रयास किया होगा। साथ ही हम भाजपाई किसानों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भेजे गए अंतर की राशि के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते है और पूरा विश्वास भी की मान प्रधानमंत्री जी इसी तरह किसानो की हित एव उन्नति के लिए सतत योजनाओ के माध्यम से सहयोग करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *