भाजयुमों उतई मंडल ने ग्राम मचांदुर में मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती

उतई। सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर में भाजयुमो उतई मंडल के द्वारा गांधी चौक पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाया एवं उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। हर साल 12 जनवरी को हमारे देश में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाती है, इस दिन को हमारे देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती है। हम सबके लिए स्वामी विवेकानंद एक आदर्श है, जिनके विचारों को अपनाकर हम अपना जीवन तथा अपने देश को समृद्ध कर सकते है। हम सब जानते है स्वामी विवेकानंद ने भारत में हिंदू धर्म के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपने प्रसिद्ध 1893 शिकागो भाषण के लिए जाने जाते हैं। शिकागो में हुए इस भाषण की वजह से उनकी पूरी दुनिया में चर्चा होने लगी। 1984 में, भारत सरकार ने उनकी जन्मतिथि को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया और यह दिवस 1985 से मनाया जा रहा है।आज ‘स्वामी विवेकानंद जयंती’ और ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’रूप में पूरे भारत मे मनाया जाता हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप भाजयुमों उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु,सांसद प्रतिनिधि जसलोक साहू,नितेश साहू,केजूराम साहू,शीत साहू, मनीष यादव,तरुण साहू,धर्मेश साहू,कौशल निषाद,पिलेश्वर ओझा,प्रेमलाल देवांगन,रेमन पटेल,टीलेश साहू,परमेश्वर ठाकुर, हेमचंद साहू,मनीष साहू,विक्की साहू,टोनी साहू,नीरज साहू,प्रमुख रूप से उपस्थित रहें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *