एकादशी 13 मकर संक्रांति 14 व 17 को मां शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा पूर्णिमा –पंडित युवराज पांडे

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

अमलीपदर पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी 13 जनवरी को है अमलीपदर दुर्गा मंदिर जगन्नाथ मंदिर पुजारी आचार्य कथावाचक रामानुज पंडित युवराज पांडे ने प्रेस वार्तालाप पर news24 carate com संवाददाता को बताये कि पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा उपासना की जाती है इस व्रत के प्रभाव से निसंतान दंपति को संतान की प्राप्ति होती है संतान प्राप्ति की कामना करने वाले को पौष पुत्रदा व्रत करना चाहिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व है इस दिन का धार्मिक एवं ज्योतिषी महत्त्व है इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं इस दिन पुण्य दान जप धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है इस दिन तालाबों सरोवर में स्नान पश्चात गुड़ चावल तिल का दान करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं 17 जनवरी को मां शाकंभरी जयंती एवं छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व छेरछेरा है यह पर्व किसी प्रधान संस्कृति में दान शीतला की परंपरा को दर्शाता है छत्तीसगढ़ का मानस लोक पर्व छेरछेरा सामाजिक समरसता को भी दर्शाता है इस दिन लोग घरों में जाकर अन्न का दान मांगते हैं पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मां शाकंभरी जयंती मनाई जाती है पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार देवी शाकंभरी आदिशक्ति मां दुर्गा के अवतारों में एक मानी गई है 10 जनवरी से शाकंभरी नवरात्र प्रारंभ है 17 जनवरी को मां शाकंभरी के जयंती के साथ शाकंभरी नवरात्र का समापन होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *