केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी की मृत्यु की जांच अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा प्रारंभ


दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी बबला पारधी, आत्मज कृपाराम पारधी उम्र 45 वर्ष निवासी, थाना परपोड़ी, बेमेतरा छत्तीसगढ़, केंद्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। केंद्रीय जेल दुर्ग में उसका स्वास्थ्य खराब होने पर जेल हॉस्पिटल में चिकित्सक के द्वारा 12 अप्रैल 2021 को उसका परीक्षण किया गया, परीक्षण उपरांत बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 27 जनवरी 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *