मैनपुर निवासी पत्रकार शेख हसन खान को अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए शिक्षकों ने किया सम्मान

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे पिछले दिनो नववर्ष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र मे जनहित के मुद्दो को लगातार अखबार के माध्यम से उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने पर मैनपुर नगर के पत्रकार शेख हसन खान को साल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बीआरसीसी एस के नागे, प्राचार्य विजय कुमार साहू, गजानंद बरिहा, आर पी साहू, लोकेश्वर भोसले, अनिश फातिमा व बड़ी संख्या मे शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *