मैनपुर में नगरवासी जगह -जगह गंदगी और कचरो के ढेर से भारी परेशान सुध लेने वाला कोई भी नहीं

✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर – तहसील मुख्यालय के साथ अनुविभागीय कार्यालय होने के बावजूद मैनपुर नगरवासी जगह -जगह नेशनल हाइवे व नगर के भीतर कचरो के ढेर तथा गंदगी और उससे उठने वाली बदबु दुर्गंध से बेहद परेशान है जबकि तहसील मुख्यालय होने के कारण मैनपुर नगर मे सभी विभागो के स्थानीय अफसर निवास करते है इसके बावजूद भी नगर मे जगह -जगह कचरो का ढेर और गंदगी तथा इन गंदगी से पनपने वाली मच्छर से नगरवासी परेशान हो गये है लेकिन इस गंभीर समस्या के समाधान की तरफ न तो ग्राम पंचायत द्वारा ध्यान दिया जा रहा है न ही जनपद पंचायत द्वारा जिसके चलते नगर के लोगो मे भारी नराजगी देखने को मिल रही है। मैनपुर नगर मे स्वच्छ भारत अभियान का खुलेआम धज्जियां उड़ाया जा रहा है आलम यह है कि नेशनल हाइवे के किनारे बजबजाती गंदी नाली और इसमे प्रतिदिन लोग मोटर सायकल व अन्य वाहनो के पहिये घुस जाने से दुर्घटना के शिकार हो रहे है।
मैनपुर नगर के बस स्टैंड, थाना के सामने, वन विभाग के सामने और तो और एसडीएम कार्यालय के सामने गंदा पानी सड़क के किनारे बह रहा है लेकिन इन गंदा पानी को व्यवस्थित करने या नाली निर्माण की दिशा मे आज तक ग्राम पंचायत द्वारा कोई भी ध्यान नही दिया जाना समझ से परे है और तो और नगर के सप्ताहिक बाजार के भीतर, हैंडपंप जल स्त्रोतो कुंओ के पास, सप्ताहिक बाजार के भीतर बने व्यवसायिक काम्पलेक्स के सामने पटेल पारा, गांधी चैक, जयंती नगर मार्ग, शिक्षक काॅलोनी मार्ग और तो और नगर के धार्मिक स्थानो तथा मूक्तिधाम मे भी कचरा का अंबार लगा हुआ है ऐसा नही कि इसकी जानकारी ग्राम पंचायत को न हो। ग्रामसभा की बैठक ग्राम पंचायत की बैठक मे लगातार नगर के भीतर से कचरा साफ -सफाई करने कई बार प्रस्ताव बनाया गया लेकिन अब तक साफ -सफाई कार्य नही किया गया लगातार कचरा और गंदगी के कारण मच्छरो का प्रकोप बढ़ गया है और जगह -जगह गंदगी और कचरा से बदबु फैल रही है कभी भी संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
कच्ची नालियो मे बजबजाती गंदगी और उठते बदबु से नगरवासी परेशान
मैनपुर नगर मे वर्षो से सबसे पुरानी मांग मैनपुर नगर नेशनल हाइवे के किनारे दोनो तरफ पक्की नाली निर्माण की किया जा रहा है आज छोटे -छोटे गांव मे विभिन्न योजनाओ के तहत नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन मैनपुर नगर तहसील मुख्यालय होने के बावजूद नाली निर्माण के लिए तरस रहा है जिसके कारण नेशनल हाईवे के किनारे थाना, वन विभाग और तो और एसडीएम कार्यालय के सामने गंदा पानी बह रहा है। आये दिनो नगर व क्षेत्र के अधिकारी इस गंदे पानी को पारकर कार्यालय तक पहुंच रहे है तो वही दुसरी ओर नगर के भीतर निर्माण किये गये पक्की नालियो मे जगह -जगह कचरो का ढेर जमा हो जाने से नालिया जगह -जगह जाम हो गई है गंदा पानी नगर के भीतर बह रहा है और नगरवासी बेहद परेशान है।
नल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगो के घरो मे गंदा पानी की सप्लाई
मैनपुर नगर मे नागरिको के घरो तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन जमीन के भीतर बिछाई गई है कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया है और कई जगह पाइप लाइन और नाली एक साथ मिल गया है जिसके कारण आये दिनो नागरिको के द्वारा शिकायत मिलता रहता है कि घरो मे गंदा पानी की सप्लाई हो रही है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा है।
ग्राम पंचायत को होती है इन -इन योजनाओ से आय
तहसील मुख्यालय मैनपुर ग्राम पंचायत विकासखण्ड का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत है इसलिए मैनपुर ग्राम पंचायत को जहां एक ओर शासन से मिलने वाले विकास योजना की राशि 13वे वित्त, 14वे वित्त, 15वे वित्त, मूलभूत, समग्र विकास से ज्यादा आय प्राप्त होती है तो दूसरी ओर स्वयं ग्राम पंचायत के पास दर्जनो आय के साधन है जैसे ग्राम पंचायत काम्पलेक्स सेड, सप्ताहिक बाजार, कांजी हाउस, तालाब मे मछली पालन, नलजल योजना, मकान टैक्स, प्रकाश टैक्स तथा विभिन्न आय के स्त्रोत है बावजूद इसके तहसील मुख्यालय होने के बाद ग्राम पंचायत मैनपुरखुर्द के लोग मूलभूत सुविधाओ को तरस रहे है।

क्या कहते है सरपंच

ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच बलदेव राज ठाकुर ने प्रेस वार्तालाप पर news24 carate com संवाददाता को बताया नलजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है काफी पुराना है जिसके नये पाइप लाइन लगाने प्रस्ताव भेजा गया है उन्होने बताया जल्द ही साफ -सफाई कार्य करवाई जायेगी अभी दो माह पहले साफ -सफाई करवाये थे।

क्या कहते है जनपद के सीईओ

जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार ध्रुव ने प्रेस वार्तालाप पर news24 carate com संवाददाता को बताया कि 15वे वित्त के तहत ग्राम पंचायत को नाली, कचरा सफाई के साथ पेयजल के लिए लाखो रूपयो का बजट आबंटन होता है आज ही ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित करता हूॅ कि तत्काल सफाई कार्य प्रारंभ करवाये और जगह -जगह कुड़ादान का निर्माण किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *