पाटन। उत्तर पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू को ग्राम सांकरा के ग्रामीणो ने शीतला मंदिर प्रांगण में बोर खनन की मांग किये थे। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने जिला पंचायत निधि से आज मंदिर प्रांगण मे बोर खनन करवाया। ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठाना पड़ता था। बोर खनन हो जाने पर पेयजल के लिए दिक्कत नही होगी। ग्रामीणों ने बोर खनन किये जाने पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू का आभार व्यक्त किया है।
जिसमे प्रमुख रूप से रवि सिंगौर महामंत्री युवा मोर्चा ,रामकुमार सिंगौर, कलाराम सिंगौर, मोतीपटेल,वरुण सिंगौर, कुमान सिंगौर, कामता सिंगौर, छोटू यादव, बीरसिंग सिंगौर, राहुल सिंगौर, ओमप्रकाश सिंगौर, टिकेंद्र सिंगौर,उग्रसेन सिंगौर, अमरलाल सिंगौर, नरेंद सिंगौर नारद सिंगौर सहित अन्य ने आभार जताया है।
जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने सांकरा शीतला मन्दिर प्रांगण में कराया बोर खनन
