दुर्ग।कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है लेकिन लापरवाही पर लगाम नहीं लग रही है। लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। आज 3275 लोगों की सेम्पल ली गई जिसमें 425 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है वही 18 लोगों की कोरोना से रिकवरी हुई है। राहत भरी बात यह रही कि जिले में कोरोना से किसी की मौत नही हुआ।
कोरोना का प्रसार तेजी से होती जा रही है। इसके बाद भी शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक लापरवाही जारी है। बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। कोई भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहा है। सार्वजनिक स्थल हो अथवा सरकारी कार्यालय कहीं भी कोराना गाइड लाइन का अनुपालन होता नहीं दिखायी दे रहा है। अब भी यदि हम नहीं सुधरे तो कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर से भी भयावह स्थिति में पहुंच सकती है।
कोरोना अपडेट: दुर्ग जिले में आज 425 नए कोरोना मरीज मिले
