✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
इन्दागॉव(देवभोग) वन परिक्षेत्र के अधिकारी नागराज मंडावी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने आज फिर छैला में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। विभाग ने छैला में एक पुराने घर में छापेमारी कार्रवाई करते हुए 55 हजार का 17 नग सागौन जब्त किया हैं।
इन्दागॉव(देवभोग) वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी ने न्यूज 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि आज उच्च अधिकारियों से मिले दिशा निर्देशन में जारी किये गए सर्च वारंट क्रमांक – 27 के अनुसार वनपरिक्षेत्र अधिकारी इन्दागांव(देवभोग) नागराज मंडावी के मार्गदर्शन पर अमलीपदर सर्कल के ग्राम छैला निवासी सुदुराम रावत के पुराना मकान से 17 नग सागौन प्रजाति के चिरान 0.315 घन मीटर , जिसका अनुमानित वनोपज मूल्य लगभग 55 हजार रुपये हैं, जब्त किया गया। वहीं जप्तकर चिरान को मुड़गेलमाल नाका लाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया
उक्त कार्यवाही में सर्च वारंट प्रभारी – बिम्बाधर यदु, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी – अमलिपदर, दिनेशचंद्र पात्र डिप्टी रेंजर देवभोग, अश्विनीदास मुरचूलिया सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग, खेत्रमोहन साहू वन रक्षक ख़रीपथरा, खिलेश नगारची वन रक्षक कोतराडोंगरी, सोहनलाल ठाकुर वनरक्षक छैला, ओमेश कुमार साहू वन रक्षक घुमरापदर, सहयोगी परदेशी प्रधान, अलेखराम यादव, लखन यादव, भीमलाल बेहेरा, महेंद्र चंद्राकर वाहन चालक का सराहनीय योगदान रहा।
