ट्रेनिंग: सिरसाकला संकुल के शिक्षकों को दिया नवा-जतन का प्रशिक्षण


    भिलाई --संकुल केंद्र सिरसा कला में शिक्षकों को नवा-जतन का प्रशिक्षण दिया गया इसमें संकुल समन्वयक मुकेश कुमार साहू और संकुल स्तरीय पीएलसी सदस्य श्री के के धुरंधर ने संकुल के सभी शिक्षकों को इस योजना के बारे में जानकारियां दी।

इस प्रशिक्षण में संकुल समन्वयक मुकेश कुमार साहू द्वारा उपचारात्मक शिक्षा व नवा जतन के 6 सशक्त तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया तथा धुरंधर सर व लुमन साहू सर द्वारा बुनियादी भाषाई कौशल व गणितीय कौशल पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें संकुल के शिक्षक श्रीमती नंदा साहू, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्री अमल निर्मलकर, श्रीमती अनीता चौधरी, श्रीमती गीता चतुर्वेदानी, श्रीमती मनीषा देशमुख, श्री अर्जुन ठाकुर,श्री सत्यप्रकाश और श्रीमती नीलम पांडे उपस्थित थे। धुरंधर सर द्वारा एक कविता का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें संकुल के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। इस कविता का तात्पर्य बच्चे की सुनने समझने व बोलने से था जिससे बच्चे का क्रियात्मक व सृजनात्मक कौशल का विकास हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *