उतई नगर पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में नगर में कराए जाने विकास कार्यों पर चर्चा कर आम सहमति बनी

रोशन सिंह@उतई ।नगर पंचायत उतई की सामान्य सभा की बैठक हुई जिसमें नगर में कराए जाने विकास कार्यों पर चर्चा कर आम सहमति बनी।शासन की योजनाओं के तहत नगर में 2 करोड़ की लागत से बनने वाली पालिका बाजार के लिए स्थल चयन कर निर्माण कार्य जल्द कराए जाने का फैसला लिया गया।नगर के शीतला तालाब को सौंदर्यकरण कराने शासन से नगर पंचायत को 75 लाख की राशि मिली है जिस पर सहमति बनी।नगर के बाजार चौक में 20 लाख की लागत से पौनी पसारी के तहत दुकान निर्माण कर पात्र हितग्राहियों को दिए जाने के संबध में सहमति बनी। स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नगर पंचायत को कालेज मैदान मिनी स्टेडियम बनाए जाने के लिए आवेदन दिया है जिस पर चर्चा किया गया और शासन को जानकारी प्रस्तुत किए जाने की सहमति बनी।नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा नगर पंचायत को नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा किया गया जिसका नगर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्य कराए जाने प्राक्लन तैयार कर शासन को भेजने की सहमति बनी।सड़क निर्माण कार्य के तहत वार्ड 12 में स्थित सतनाम चबूतरा प्रभावित हुआ जिसे समाज द्वारा बनाए जाने की मांग किया गया जिस पर चर्चा किया गया।इसके अलावा अन्य विषयो पर चर्चा किया गया और सहमति बनी।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा सीएमओ सोहेल कुमार पार्षद तोषण साहू प्रहलाद वर्मा राकेश साहू सुरता सिंह गढ़े दीपमाला देशलहरे संतोषी कुंजाम किरण गोस्वामी बिरेंदे गोस्वामी भीमसेन सिन्हा सतीश चंद्राकर उप अभियंता योगेश्वर ठाकुर,कैशियर लुकेश्वरी देवांगन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *