परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद
छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक सांस्कृतिक संस्था ‘चंदैनी गोंदा’ की मुख्य गायिका रही माया खापर्डे का दुर्ग में निधन हो गया। शहर के भरका पारा की रहने वाली 57 वर्षीय माया खापर्डे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। सन् 80 के दशक में माया खापर्डे ने चंदैनी-गोंदा के मंच पर अपने सुमधुर स्वरों के जादू से लोगों को विमोहित किया था। सन् 90 के दशक में मिलीन्द साव व आत्माराम कोशा के साथ रायपुर आकाशवाणी के दल लोकरंजनी कार्यक्रम में ‘कावर तै मारे नैना वान’ जैसे सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत से धूम मचाई थी वही गायक प्रकाश देवांगन के साथ मोर खेती खार रूमझुम जैसे लोकप्रिय गीत में अपने गले की समधुरता के रंग भरे थे। इसी दशक में आत्माराम कोशा और साथी वाले लोकरंजनी ग्रुप में माया ने तोला फूंदरा मंगाए व दरोगा, जैसे लोकप्रिय गाकर लोगों को झुमाया था वही सुप्रसिद्ध लोक गायक महादेव हिरवानी के साथ ‘डोंगा अरझगे मंझधार मे… गाकर मधुरता बिखेरी थी। माया खापर्डे अपने पीछे अपने पति सुभाष वैदे के सहित एक पुत्र व दो पुत्रियों वाला भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।
जिसे सिरजन कला परिवार गरियाबंद धमतरी और रायपुर के पदाधिकारियों ने आनलाइन श्रद्धांजलि देते हूए छत्तीसगढ़ के कला धरती के लिए अपुरणीय क्षति बताया और ऐसी महान स्वर साम्राज्ञी कला के सुर साधिका को खोने का बेहद अफसोस कहा है।
ऐसे सुर के जादूगरीन को श्रद्धांजलि देने वालों में सिरजन लोक कला साहित्य संस्था तथा
कला परंपरा के पदाधिकारियों में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू,डा डी पी देशमुख भिलाई उपाध्यक्ष आशा ध्रुव केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ ईश्वर तारक रायपुर प्रदेश संयोजक राजकुमार यादव गरियाबंद जिला सिरजन संस्थापक गौकरण मानिकपुरी अध्यक्ष सेवक ठाकुर बाबूलाल साहू उपाध्यक्ष गंगा बाई मानिकपुरी, यशोमती सेन संरक्षक बुधारु यादव दौलत यादव ठाकुर राम साहू नरोत्तम ध्रुव सचिव चुम्मन सिन्हा यशकुमार साहू संयोजक खेम निषाद कोषाध्यक्ष चैतू राम तारक सलाहकार पूना बाई रमेश बंसोड गरियाबंद ब्लाक अध्यक्ष गिरवर ध्रुव गायत्री राजपूत बसंत मयारू फिंगेश्वर ब्लाक अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे लोक राम साहू छुरा ब्लाक अध्यक्ष पवन घृतलहरे सक्रिय सदस्यों में धनजी साहू दसरथ तारक प्रहलाद मानिकपुरी डॉ डोमन साहू योगेश हीरा बाई चक्रधारी ईश्वर भागवत सेन रत्नू कमार हलकी राम यादव तथा रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ललिता यादव धमतरी से संगीता मानिकपुरी विजय चंद्राकर कोमल दास राधा बाई मानिकपुरी चंदूलाल कंवर हेमलाल मनी राम मुनेश्वर मानिकपुरी लीला बाई कंवर आदि है।
