✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप गुरुवार को देवभोग धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे, और धान उपार्जन केन्द्र मे किसानो को किसी भी प्रकार के कोई परेशानी न हो इसके लिए विशेष ध्यान देने की बात कही साथ ही धान खरीदी केन्द्र मे पेयजल, छांव और किसानो के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ समय पर टोकन काटने को कहा है। इस दौरान धान बेचने आने वाले किसानो ने जिलाध्यक्ष कश्यप को समस्याओ से भी अवगत कराया किसानो की समस्याओ को गंभीरता से सुनकर तत्काल निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियो से फोन में चर्चा किया।
