छुरा। नगर के निवासी दिव्यांग गणेश साहू आज काफी खुश नजर आये , ये खुशी आज उन्हें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं समाज सेवी आकाश दीक्षित (अधिवक्ता)के प्रयास और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर के अनुशंसा से समाज कल्याण विभाग से तत्काल ट्रायसाइकिल दिया गया। दरअसल छुरा निवासी गणेश साहू पैरों से 80% विकलांग हैं,। उन्हें दैनिक जीवन में कहीं भी आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन आज युवा नेता आकाश दीक्षित व गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर के पहल पर बैटरी से चलित ट्रायसिकल मिलने से गणेश साहू बहुत खुश नजर आये। उन्हें यह नही पता था कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनो को समाज कलयाण विभाग के द्वारा बैटरी से चलित ट्रायसिकल दिया जाता है। इसी दौरान युवा नेता आकाश दीक्षित की नजर दिव्यांग गणेश साहू पर पड़ी और उनकी समस्या को देखकर, उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर से सम्पर्क कर,दिव्यांग गणेश साहू को ट्रायसाइकिल दिलाने का आग्रह किया। बैटरी चलित ट्रायसिकल मिलने पर गणेश साहू ने जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष स्मृति ठाकुर,व युवा नेता आकाश दीक्षित के साथ समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा की आज युवा नेता आकाश दीक्षित व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर की पहल पर आज उन्हें ये ट्रायसाइकिल मिली। ट्रायसाइकिल मिलने पर श्री साहू के चेहरे में संतोष के भाव उभर आए, क्योंकि अब इसके सहारे वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे।
ट्रायसायकिल प्रदान के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल समद खान, मक्खू दीक्षित युवा नेता आकाश दीक्षित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर,ब्लॉक इंटक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के पहल से दिव्यांग को मिली बैटरी चलित ट्रायसिकल दिव्यांग के चेहरे पर आई मुस्कान ,,,,
