पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरेन्दा में सरपंच के रिक्त पद के लिये उपचुनाव में कमलेश वर्मा एवं बसंत कुमाए साहू ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया था। बसंत साहू ने आज अपना नाम वापस ले लिया। कमलेश वर्मा के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने बधाई देते हुए सम्मान किया।
कमलेश वर्मा बने बोरेन्दा के निर्विरोध सरपंच मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने किया समम्मान
