पाटन। नगर पंचायत पाटन के दो वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने सभी पार्षदो के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा के मुख्य आतिथ्य में केक काटकर मुंह मीठा कर सबको बधाई दिया 2 वर्ष पूर्ण होने पर नगर को साफ रखने में बेहतर योगदान देने के लिये सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया इसके अलावा 10 प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में सभी पार्षदो ,एल्डरमेन पंचायत के कर्मचारियों भी सम्मान किया गया खादी ग्रामोद्योग निगम के सदस्य हेमन्त देवांगन ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्ग दर्शन एवँ भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में पाटन नगर का विकास बेहतर ढंग से किया जा रहा है नागरिको को सुलभ एवँ सरल मूलभुत सुविधाओं की पूर्ति हो रही है।

श्री देवांगन ने कहा कि गांधी जी की कीर्ति में लांछन लगाने वाले कि कड़ी निंदा किया उन्होंने कहा कि एक दिन महात्मा गांधी का मंदिर बनेगा ,,ओएसडी आशीष वर्मा ने 2 साल पूर्ण होने बधाई देते हुए कहा कि पाटन के साथ साथ छतीसगढ़ का विकास हो रहा है उन्होंने पार्षदो ,एल्डरमेन से अपील किया कि जनता का पास पहुंच कर उनकी आवश्यकता को समझकर उनकी आवश्यकता की पूर्ति पर ध्यान देवे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजोर,एसडीएम विपुल गुप्ता,सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय ,योगेश्वर वर्मा,बोरेन्दा सरपंच कमलेश वर्मा,कमलेश मिश्रा,सोहन बघेल सहित सभी पार्षद एवं एल्डरमेन उपस्थित थे।
