खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन एवं टीम भावना का भी विकास करता है

उतई । ग्राम मचांदुर में नेहरू युवा केंद्र दुर्ग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एनवाईवी यादवेंद्र साहू के नेतृत्व व मचांदूर युवा संगठन के सहयोग से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरुष व महिला वर्ग हेतु विविध खेल कबड्डी, गोला फेंक, तवा फेंक, 200मीटर दौड़ शामिल था जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्र की जनपद सदस्य लेखन साहू, नेयुके दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा, ग्राम सरपंच दिलीप कुमार साहू, एनवाईके दुर्ग के जिला सलाहकार सदस्य जितेंद्र सोनी, आदित्य भारद्वाज व ढाल सिंह साहू, ग्राम सचिव ……, उपसरपंच गजेंद्र साहू, पंच सहित ग्राम के गणमान्य उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि लेखन साहू ने युवाओं को जीवन मे खेल का महत्व समझाते हुए कहा खेल से जीवन में अनेक लाभ मिलता है, खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन एवं टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने ग्राम में खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा एनवाईके दुर्ग युवाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष खंड व जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता व कई तरह के फिटनेस प्रोग्राम भी आयोजित करती है। इसके साथ ही प्रत्येक वर्ष जिले के 20 युवा मण्डलों को खेल सामग्री भी प्रदान करती है। शर्मा जी ने नेयुके के अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने व गांव के विकास के लिए निरंतर कार्य करने प्रोत्साहित करते हुए खंड स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मचांदुर के युवाओं को बधाई दी व उन्हें खेल सामग्री देने की घोषणा भी की।
गांव के सरपंच दिलीप साहू ने नेहरू युवा केंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा नेयुके द्वारा गांव में पहली बार कार्यक्रम का आयोजन किया है। नेयुके युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने निवेदन किया कि भविष्य में भी इस तरह का आयोजन गांव में कराएं जिसमे उनका पूरा सहयोग रहेगा।
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सभी वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया गया जिसमें कबड्डी पुरुष वर्ग में मचांदूर प्रथम स्थान व चिरपोटी द्वितीय स्थान, कबड्डी महिला वर्ग में मचांदूर प्रथम स्थान व मतवारी द्वितीय स्थान, 200 दौड़ मे गीतेश्वरी धनकर प्रथम व माधुरी धनकर द्वितीय, गोला फेक में प्रथम सूरज यादव व द्वितीय स्थान पर मनोज साहू, तवा फेक में रिया ठाकुर प्रथम स्थान पर तथा पार्वती यादव द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही नेहरू युवा केंद्र दुर्ग के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक यादवेंद्र साहू ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मचांदुर युवा संगठन के अध्यक्ष हिमांशु देवांगन, सचिव हरिशंकर साहू, सदस्य नितेश साहू, कोच सीत साहू, उमाशंकर साहू, रोहित साहू, कौशल निषाद, नितेश कुमार साहू, धनराज गिरी गोस्वामी, धर्मेंद्र साहू सहित नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *