उतई। ग्राम पुरई मे 5 जनवरी को जैन महिला क्लब सेक्टर 6 द्वारा 101 जरूरत मंदो को सेनेटाइजर एवं कंबल वितरण किया गया।इस अवसर पर जैन महिला क्लब की अध्यक्ष श्रीमती चेलना जैन,सचिव श्रीमती ममता जैन,कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता प्रशांत जैन, सहसचिव श्रीमती संध्या जैन,कार्यकारी सदस्य श्रीमती मीना जैन, कोषाध्यक्ष जैन मिलन श्री जे के जैन,सरपंच ग्राम पंचायत पुरई उमा रिगरी, पंचगण श्रीमती भगवती साहू, सुमित्रा ठाकुर, पुष्पा साहू, लीला पटेल, रुखमीन साहू, लता सेन, डा नंदकुमार लहरी तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।विदित हो कि जैन महिला क्लब सेक्टर 6 प्रतिवर्ष विभिन्न ग्राम पंचायत में जरुरत मंद नागरिकों को 101 कंबल बांटते हैं।इसी कड़ी में इस वर्ष सरपंच के अनुरोध पर ग्राम पुरई का चयन कर लोगों को लाभान्वित किया गया।
जैन महिला क्लब द्वारा जरूरतमंदों को सेनेटाइज़र और कंबल वितरण किया गया
