उतई ।ग्राम घुघसीडीह में एक दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक कला महोतस्व का आयोजन जय हिन्द युवा समिति के द्वारा किया गया।जिसमें अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच गोवर्धन बारले पूर्व सरपंच प्रहलाद चंद्राकर,सहदेव ओझा, गिरधर ठाकुर, हरि चंद्राकर, माधो राम सागरवंसी, नीलम मारकंडे, मन्नु लाल शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरुवात देवी देवताओं की पूजा अर्चना से हुई तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया।समिति के अध्यक्ष पिलेश्वर ओझा ने बताया यह कार्यक्रम लगातार चार सालों से संचालित हो रहे है।कार्यक्रम का उद्देश्य लोक कलाकारों को अपने कला का प्रचार प्रसार करने का मौका देना एवं विलुप्त लोक संस्कृति को बचाए एवं बनाये रखना है।इस दौरान छत्तीसगढ़ के कला का मंचन किया गया।मौके पर महेंद जोशी, कमलनारायण साहू, सनत चंद्राकर, रेखराम कोठारी,महेंद्र सिंह ठाकुर,पीलेशवर ओझा, अमित साहू,कुश निषाद,हीरालाल ठाकुर ,मानसिंह निर्मलकर सहित समिति के सदस्य ग्रामवासी व कलाकार उपस्थित थे।
जय हिंद युवा समिति घुघसीडीह द्वारा एक दिवसीय लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया
