भिलाई। नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे होंगे ।वही सभापति के पद पर कृष्णा चंद्राकर ने जीत हासिल की है। भारी गहमागहमी के बीच निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई ।जिला निर्वाचन अधिकारी ने महापौर प्रत्याशी निर्मल को 24 और नंदनी जांगड़े को 16 वोट घोषणा की है। वही सभापति पद के लिए कृष्णा चंद्राकर को 24और चंद्र प्रकाश पांडे को 16 मत मिले इस प्रकार नगर निगम भिलाई तीन चरोदा में कांग्रेस के महापौर एवं सभापति निर्वाचित हो गए।

