पाटन–भाजपा नेत्री सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने आज 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के कॅरोना टिकाकरण अभियान का निरीक्षण करने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुघवा एव हाई स्कूल अचनाकपुर पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की बताये कि कुल दर्ज 413 बच्चे में कुल 307 बच्चो को टिका लगना है और काफी तेजी के साथ सबको टिका लगाया जा रहा है। उन्होंने टिका लगाने के लिए उपस्थित बच्चों से भी चर्चा किये बच्चों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह नजर आए। बच्चों ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हम बच्चों के लिए मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था किये, उन्होंने हमारी चिंता की इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते है।
इस अवसर पर साथ में लोकमनी चंद्राकर अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल पाटन, घुघवा सरपंच लोकेश साहू, थानेश्वर साहू, यमन मढ़रिया प्रिंसीपल वर्मा जी, टीकाकरण करने वाले कॅरोना वॉरियर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

