दुर्ग—शिक्षक कलां व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने संस्थापक व संयोजक तथा शास.उ.मा.शाला अंजोरा (ख) के व्याख्याता डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” ने अपना शादी का सालगिरह वृद्धा आश्रम पुलगांव में जाकर सादगी से मनाया।
देवांगन दंपति ने शादी के 19 वी सालगिरह सीनियर सिटिजन के बीच जाकर मनाया वहां रह रहे सीनियर सिटिजन इनसे मुलाकात कर उनका दुख दर्द मिलकर कम किये व स्मृति ताजा किये।
डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने पत्नी दुर्गा देवांगन”पिंकी” पुत्री दृष्टि देवांगन सहित ईष्ट मित्र के साथ जाकर स्वेटर, गरम कपड़ा प्रदान कर मिष्ठान्न व फल वितरण कर खुशियाँ आपस में बाटे।
इस अवसर पर शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के संरक्षक सूरज श्रीवास, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे सहित कई लोग उपस्थित हुए सभी ने देवांगन दंपति को सालगिरह की बधाई दिया ।
आस ने सालगिरह वृद्धा आश्रम में मनाया
