त्रिस्तरीय पंचायत आम और उप चुनाव के लिए प्रेक्षक गरियाबंद पहुंची,,,प्रेक्षक से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मिला जा सकता है

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद .प्रदेश में 20 जनवरी को त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव और उप चुनाव के तहत मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य भर में 28 प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जो निर्वाचन कार्य पर बारीकी से नज़र रखेंगे।
आज गरियाबंद जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक सुश्री भारती चन्द्राकर जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दी। प्रेक्षक सुश्री भारती चन्द्राकर राजिम रेस्ट हाउस में ठहरेंगी। प्रेक्षक सुश्री चन्द्राकर से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मुलाकात किया जा सकता है। साथ ही उनके मोबाईल नम्बर 98279-28175 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सुश्री भारती चन्द्राकर राज्य प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के अधिकारी है। ज्ञात है कि 3 जनवरी को नामांकन दाखिल करने की आखरी तिथि है। इसके पश्चात 4 जनवरी से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और 6 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *