पाटन। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सेलूद मैदान में गुरुवार को आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच श्रीमती खेमीन साहू,शानू मोहनन समाजसेविका द्वारा किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू थे। विशेष अतिथि विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण दुर्ग, संजय यदु उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पाटन सहित अन्य थे।
अश्वनी साहू ने कहा जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेल कूद से शरीर के साथ-साथ मन भी मजबूत होता है। खेल में जीत एक ही पक्ष का होता है । हार से कभी निराश नही होना चाहिए बल्कि हजारों की भीड़ में अपना पहचान बनाने की क्षमता पैदा करने की जोश के साथ मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।आप भी अपने लक्ष्य को पाने के लिये अर्जून की तरह एक लक्ष्य बनाए।
संजय यदु ने कहा जिस विधा में आप निपुण है उसमें लगन के साथ निरंतर अभ्यास करते रहे। आज जो सफल नही हुए है वो लगातार अभ्यास से जरूर सफल होंगे।
छात्र छात्राओं द्वारा कबड्डी, एथलेटिक्स,रस्साकसी सहित अन्य खेल में भाग लिए। खेल में प्रथम द्वितीय आने वाले को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
100 मीटर दौड़ में प्रथम टिकेश्वरी धनकर सेलूद, द्वितीय यामिनी मोरिद, 200 मीटर गीतेश्वरी घनकर सेलूद प्रथम
400 मीटर पार्वती यादव पाटन , द्वितीय रागिनी ठाकुर मोरिद,
800 मीटर प्रथम यामीनी कोसरे सेलूद द्वितीय दीपा पटेल सावनी, 3000 मीटर एवं 1500 मीटर माधवी सेलूद प्रथम ,गोला फेंक प्रथम रिया ठाकुर सेलूद, द्वितीय पायल धनकर सेलूद, भाला फेंक प्रथम पार्वती यादव सेलूद,द्वितीय पायल धनकर सेलूद,लंबी कूद गीतेश्वरी पार्वती सेलूद
ऊंची कूद प्रज्ञा यादव मोरिद रही।
मंच संचालन संतोष यदु ने किया आभार प्रदर्शन जयंत वर्मा ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से एल एन साहू ,सकीला देवदास, पोखन साहू नोडल प्रभारी,जयंत वर्मा,सनत साहू,ललित साहू,मुक्ता ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
विकास खण्ड स्तरीय खेल में सेलूद का रहा दबदबा….हजारों की भीड़ में अपना अलग पहचान बनाएं-अश्वनी साहू
