तूहर सरकार तूहर द्वार के तहत मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम.आर. निषाद का दंतेवाड़ा दौरा


छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद जी दंतेवाड़ा के मछुआ सहकारी समिति एवं मछुआ समूह की संगोष्ठी में सम्मिलित हुए माननीय निषाद जी ने सरकार की योजनाओं को तूहंर सरकार तुंहर द्वार के तहत अंतिम छोड़ के मछुआरो तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संगोष्ठी से माध्यम से पहुंचाने का छोटा सा प्रयास किया जा रहा है।यहां पर जल क्षेत्र के आधार पर समितियां बहुत कम है।अति शीघ्र ही समितियों की संख्या बढ़ाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है जिसका लाभ यहां के मछुआरों को मिल सके।गीदम में बायो प्लस टैंक का भी निरीक्षण किया गया सफल परीक्षण के पश्चात यह मछुवारो को सौंप दी जाएगी।
यहां के कार्यक्रम में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद जगदलपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमकार जैसवाल,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मछली विभाग के सभी अधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *