15 गाँव के ग्रामीणों ने आयोजित किया किसान सम्मेलन

राजनांदगांव। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा ग्राम सम्मेलन का यह वार्षिक उत्सव हर वर्ष 28 दिसंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस वर्ष किसान सम्मेलन का आयोजन ग्राम डोमा टोला में किया मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी से डॉक्टर बीएस राजपूत, पशुधन विभाग राजनांदगांव से डॉक्टर ममता मेश्राम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, उप संचालक कृषि सभी आमंत्रित थे।
रिलायंस फाउंडेशन ने इस वर्ष अपने अब तक के ग्रामीण विकास के कार्य में सराहनीय कार्य एवं सहयोग हेतु अपने सभी सहयोगीयों मार्गदर्शक और विषय विशेषज्ञों को समर्पित किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु सर्वोत्तम ग्राम पंचायत, उत्कृष्ट कार्य हेतु बचत समूह, उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्रामीण स्वयंसेवक, उत्कृष्ट पोषण वाटिका के लिए प्रत्येक समूह से पांच पांच ग्राम ग्राम पंचायत व महिलाओं को स्मारिका देकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्राम पंचायत बोदला, ग्राम पंचायत डोम्हाटोला, ग्राम पंचायत मचानपार, ग्राम पंचायत कन्हारडबरी, ग्राम पंचायत खपरीकला को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार बचत समूह की महिलाओं को आजीविका में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।जिसमें माँ लक्ष्मी बचत समूह महोबा, मां अंबे बचत समूह बुंदेलीकला, मां दुर्गा बचत समूह डोम्हाटोला, हरिओम बचत समूह पटेश्री एवं जागृति बचत समूह सिवनी खुर्द को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

अगले वर्ग में स्वयंसेवकों के उत्कृष्ट कार्य हेतु ग्राम बांसुला के, ग्राम डोमहाटोला, ग्राम बुंदेली कला, ग्राम बोदला व ग्राम केसला के सभी ग्राम स्वयंसेवकों जिन्होंने समय-समय पर ग्राम की सफाई की एवं ग्राम में सफाई हेतु जागरूकता अभियान चलाया करुणा काल के समय लोगों को दीवार पर स्वच्छता एवं करुणा से बचाव हेतु संदेश लिखकर के जागरूकता अभियान में सहयोग किया।

उत्कृष्ट पोषण वाटिका हेतु मकरंदपुर से महिला ललिता सहारे, ग्राम टोला टोला से हरीश साहू, राम धौराभाठा से जमुना बाई, गीता यादव ग्राम केसला एवं धर्मेंद्र वर्मा कन्हार डबरी को सम्मानित किया गया।डोमा टोला के ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में महिलाओं का खेल उत्सव भी आयोजित किया जिसमें रस्साकशी एवं मटका फोड़ जैसे कार्यक्रम रखे गए. जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत डोम्हाटोला के सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी साहू का कथन था रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा हमें जो सहयोग मिला उससे ग्राम विकास के पथ पर हम आगे बढ़ते रहेंगे। ग्राम डोम्हाटोला के प्रियंका वर्मा का कहना था कि हमारे गांव के स्वयंसेवकों को मिला आज का सम्मान हमारा उत्साहवर्धन करता है हम दुगने उत्साह से अपने ग्राम विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

ग्राम मचान पार से ललिता सहारे जी का कथन था कि रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा पोषण वाटिका संबंधित जो जानकारियां हमें दी गई उससे हमारे परिवार का कुपोषण दूर हुआ कोरोना काल के समय अपने बगीचे से उत्पादन किए गए सब्जी से हमें अतिरिक्त आमदनी भी हुई।कार्यक्रम को 12 ग्राम पंचायत के 15 गांव से आए हुए कुल 325 लोगों ने शामिल होकर के कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *