बेमौशम बरसात ने किसानों के ऊपर कहर बरपाया


पाटन। पिछले तीन दिनों से बेमौसम बरसात उसके साथ ओलों की बारिश ने खलिहान में रखे धान,खेतों में लगाई गेंहू की  फसल, सब्जियों पर कहर बरपा दिया है। मंगलवार की शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार तक रुक-रुक कर चली बरसात के चलते गेहूं, सरसों, चना के साथ सब्जियों फूलों की फसल नष्ट होने के कारण किसानों को लाखो का नुकसान हो चुका है। ग्राम ढौर के किसान राजकुमार मिश्रा एवं राजकुमार साहू ने बतलाया कि सप्ताह भर पहले गेंहू का बीज बोया था। अचानक हुए बारिश से बोई गई गेंहू की फसल पूरी तरह से चौपट हो गया। दो दिन से कड़कड़ाती बिजली, बादलों की भारी गर्जना के साथ हुई बरसात ओलावृष्टि ने जिले के किसानों की कमर तोड़ दी है। सेलूद अंचल बेमौसम बरसात के कारण फसलों और सब्जियों की फसलों की भारी खराबी हुआ है। फसलें चौपट हुई तो किसानों के मुंह से रौनक भी गायब हो गई है। इसके चलते किसानों के खेतों में लगाई गेहूं, टमाटर, मिर्च, भिंडी, सेम फली के साथ फूलों की फसलें चौपट हो गई हैं। खेतों में फसलें पूरी तरह आड़ी हो गई हैं। फिलहाल खराबे का सही अनुमान तो नहीं लगा कृषि राजस्व विभाग द्वारा किसानों के खेतों में हुए नुकसान का आकलन के बाद ही नुकसान का आकलन हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *