रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की बैठक 01 जनवरी 2022 दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे साहू छात्रावास राजिम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू युवा प्रकोष्ठ की उपस्थिति में प्रथम बैठक व नववर्ष मिलन समारोह रखा गया है। जिसमें राजिम माता जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा किया जावेगा साथ ही युवा प्रकोष्ठ शपथ समारोह व अन्य कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार किया जावेगा।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के समस्त प्रदेश पदाधिकारियों एवम संभाग,जिला अध्यक्षों से उपस्थित होने का अपील किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की बैठक 01 जनवरी को राजिम में
