आदिती मानकर को कजाकिस्तान से मिली एमबीबीएस की डिग्री कुनबी समाज के पदाधिकारियों ने दी बधाई


दुर्ग। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भिलाई छत्तीसगढ़ के सदस्य सेक्टर 10 भिलाई निवासी संदीप मानकर एवं शालिनी मानकर की सुपुत्री आदिती मानकर ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की। विदेश से एमबीबीएस करने के बाद रजिस्टर प्रेक्टिसनर बनने के लिए, भारत में फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जाम को पास करना पड़ता है। आदिती मानकर ने यह परीक्षा अभी हाल में दी थी। जिसे उसने सफलता पूर्वक पास कर लिया गया है। इस अवसर पर परिवार एवं रिस्तेदारो में खुशी की लहर है। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष शंकर वराठे, उपाध्यक्ष प्रभाकर दाते संगठन मंत्री सुदामा धाडसे सचिव बुधराव गायकवाड़ सह सचिव संजय देशमुख कोषाध्यक्ष सचिन भोसले उपकोषाध्यक्ष रमेश कुमार पाटनकर हर्ष व्यक्त करते हुए आदिती मानकर को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। परिवार में आशीर्वाद दादी श्रीमती गीता मानकर, छोटे दादाजी माधोराव मानकर, छोटी दादी श्रीमती विद्या मानकर, बड़े पापा पप्पू मानकर,चाचा राजेश मानकर चाची स्मिता मानकर ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *