मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सहायक शिक्षक लौटे स्कूल…छात्रहित और सरकार पर फेडरेशन ने जताया भरोसा

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश@गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आहवान पर विगत 11 दिसम्बर से चल रहे सहायक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठोस आश्वासन और भरोसा दिलाने पर 18 दिन बाद छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने आंदोलन को विश्राम दे दिया है!ज्ञात हो कि प्रदेशभर के 109000 सहायक शिक्षक अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर 11 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक राजधानी में 18 दिन तक डटे रहे!जिससे प्रदेशभर के स्कूलों का संचालन पुरी तरह से प्रभावित हो रहा था!सरकार द्वारा गठित कमेटी और शिक्षा मंत्री से वार्ता विफल होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संज्ञान लेते हुए फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया,और ठोस आश्वासन के साथ भरोसा दिया कि आने वाले समय में सहायक शिक्षकों को एक बड़ी सौगात मिलेगी!इस तरह फेडरेशन के प्रांतीय नेतृत्व ने सरकार पर भरोसा जताते हुए छात्रहित में 28 दिसम्बर के रात्रि 8:30 बजे आंदोलन विश्राम की घोषणा कर दिया!छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद के पांचों विकासखंड के संचालक मंडल ने अपने अपने विकासखण्ड कार्यालय में सामूहिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर बताया कि आंदोलन को छात्रहित एवं सरकार के ठोस आश्वासन पर सिर्फ विश्राम दिया गया है!यदि सरकार अपने वायदे पर खरे नही उतरती है तो आने वाले समय में संघर्ष जारी रहेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *