भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का ग्राम कुथरेल से अंडा अटल चौक तक युवा मोर्चा ने सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली निकालकर किया भव्य स्वागत

उतई ।पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मान. श्री डॉ रमन सिंह जी का ग्राम कुथरेल से भव्य बाइक रैली द्वारा अटल चौक अंडा तक लाया गया। अटल चौक अंडा में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वृहत्ताकार सरकारी समिति मर्यादित अंडा इफको खाद बिक्री केंद्र में धान का निरीक्षण किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के स्वागत के लिए मुख्यरूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर जी,भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र साहू,उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार,जिला किसान मोर्चा महामंत्री अजीत चंद्राकार,भाजपा उतई मंडल महामंत्री सोनू राजपूत,पुकेश चंद्राकर,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प प्रदेश सदस्य अजय तिवारी,किसान, उतई मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु,अंजोरा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोक साहू,जिला कार्यकारणी सदस्य दिनेश देशमुख,सुरेश देशमुख,लुकेश देवांगन, पूनमचंद सपहा,उपसरपंच अमित चंद्राकर,मचांदुर उपसरपंच गजेंद्र साहू,फलेंद्र सिंह राजपूत,गब्बर साहू,नवाब खान,जसलोक साहू,मनीष यादव,अजय चौहान,दानेश्वर यादव,कालू यादव,मणि निषाद,रवि वर्मा,प्रखर बेलचंदन,घनश्याम दिल्लीवार, राजेश चंद्राकार,लेखुदास साहू,महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता देशमुख,बिमला कमड़े,कामनी चंद्राकार,संतानु यादव,भूषण साहू पंकज चौधरी,गुलशन देशमुख,आदि बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *