अंकित बाला@पखांजूर। सरकारी शराब ठेके में प्रिंट रेट से अधिक रुपए में बेचा जा रहा है शराब, वही पखांजुर के नायब तहसीलदार ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का दिया आश्वासन.. आपको बता दें पूरा मामला कांकेर जिले के पखांजूर शराब भट्टी का है जहां सरकारी शराब दुकान में संचालक और कर्मचारियों के द्वारा अपने मनमानी के साथ क्षेत्र के भोले वाले आम जनता को ठगी का शिकार बना रहे है !इसके पहले भी कई बार सुर्खियों में रहा पखांजूर शराब भट्टी आखिर आबकारी विभाग क्यों है इन पर इतना मेहरबान क्यों नही होती इन लोगो पर उचित कार्यवाही कहीं ना कहीं एक बहुत बड़ा सवाल??आपको बता दे कि….जो शराब का मूल्य 120 रुपए है उसे कर्मचारियों द्वारा बिना बिल के 130 रुपए में बेचा जा रहा है। 140 रुपए वाली शराब को 150 रुपए में बेचा जा रहा है। 70 रुपए वाली शराब को 80 में बेचा जा रहा है। ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लिया जा रहा है। बिल की मांग करने पर दुत्तकार कर भगा देते हैं। शराब नहीं देने की बात कही जाती है। ऐसे में जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है।
पखांजूर के सरकारी शराब दुकान में प्रिंट रेट से अधिक रुपए में बेचा जा रहा है शराब
