पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन का अनिश्चित कालीन हड़ताल 17 दिन से राजधानी रायपुर में अनवरत जारी है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति निदान के लिए 90 दिवस की कमेटी बनाई थी। जिसकी अवधि 5 दिसंबर को समाप्त हो गई लेकिन कमेटी का आज तक फैसला नही आया है।जिसके कारण प्रदेश के 109000 सहायक शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं और 11 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चलें गए हैं। लगातार 17 दिवस से हड़ताल जारी है लेकिन सरकार वेतन विसंगति की मांग पर ध्यान नही दे रही है। जिसके कारण प्रदेश के 109000 सहायक शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है औऱ सरकार के प्रति नाराजगी है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने लगातार उपेक्षा से त्रस्त होकर आंदोलन को और ज्यादा उग्र करने की बात कही है। जिसके तहत 30 दिसम्बर 2021 को शाम 5:30 को कैंडल मार्च कर एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति दूर करने के लिए प्रदर्शन किए जाएगा। और 3 जनवरी 2022 को प्रांतव्यापी महा आंदोलन में प्रदेश के सभी 109000 सहायक शिक्षक राजधानी के चारों दिशाओं से CM हाउस का घेराव करेंगे।
उक्त आंदोलन में ब्लॉक पाटन के समस्त सहायक शिक्षक शामिल रहेंगे।

विकासखंड पाटन के समस्त सहायक शिक्षकों को उक्त प्रान्त व्यापी प्रदर्शन में शामिल होने की अपीलजिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद देवांगन, बुधारू राम निषाद, उपाध्यक्ष राजकुमार बघेल,सचिव चेतन सिंह परिहार,कोषाध्यक्ष भागेश देवांगन,सह सचिव यादराम साहू, उपकार चंद्राकर,राजेश कुमार वर्मा,कृष्ण कुमार शर्मा,जितेन्द्र वर्मा,विनोद सूर्यवंशी,सुनील छेदैय्या, खेलावन कुर्रे,ऋषी यादव,संतोष सरसिहा, छन्नू लाल साहू,कमलेश कुमार साहू,सुनील बघेल,देवकुमार यादव,केशरी कुमार साहू, श्रीमती उर्मिला बिसेन,श्रीमती गीतांजलि वर्मा, श्रीमती केसर भुआर्य, श्रीमती चंद्रिका ठाकुर,श्रीमती वीणा साहू, श्रीमती तृप्ति देवांगन, श्रीमती श्वेता वर्मा,गौकरण देवांगन,उत्तम साहू,बसंत कुमार साहू, अजय शर्मा,संतोष मस्तावर,अंकेश महिपाल, टोमन साहू,महेन्द्र चंद्राकर, अजय देवांगन, निरंजन साहू,मंगलू राम पारधी,विजय बंछोर,बसंत कुमार सोनवानी, पुरषोत्तम ध्रुव, शेषनारायण निषाद,सी.पी.ध्रुव,चेतन लाल साहू,अनिल धुरंधर, टी.पी.यदु,मानसमणि यदु,टूमन लाल मधुकर,चिंताराम भारद्वाज, वेदप्रकाश साहू,कौशल रघुवंशी, रोहित कुमार ठाकुर,परशु राम ध्रुव, देवनारायण बघेल,चंद्रशेखर साहू,श्रीकांत ठाकुर,अशोक कुमार ओझा,श्रीमती सरिता साहू,श्रीमती पाविस चंद्राकर, कमलेश यादव,टोकेंद्र बिजोरा,अमित साहू आदि के द्वारा की गई है।
