सिया रामचन्द्र जी हम सबके कण कण में बसे हैं…अशोक साहू,,,,,पुरुष वर्ग में निपानी, महिला वर्ग में बोरेन्दा प्रथम

दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण
ग्राम खम्हरिया(पाटन)

पाटन।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापति ज़िप दुर्ग, श्रीमती मीरा सिन्हा सदस्य जप, श्रीमती उषा वर्मा सरपंच, मनीष कश्यप उपसरपंच की उपस्थिति में हुआ।
विदित है कि खम्हरिया में विगत 40 वर्षों से रामचरित मानस गान की प्रतियोगिता की परंपरा का निर्वहन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से चली आ रही है। इस वर्ष पुरुष वर्ग में निपानी मानस परिवार, महिला वर्ग में बोरेंदा की महिला मानस मंडली प्रथम पुरस्कार मिला।
जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री रामचंद्र जी हम सब के कण कण में बसे हैं। छत्तीसगढ़ में भगवान श्री रामचंद्र जी को भांचा, माता कौशल्या की मायके होने के कारण हमारी आस्था को और प्रगाढ़ करती है।छत्तीसगढ़ सरकार राम वन पथ गमन के माध्यम से इस आस्था को सहेजने का कार्य कर रही है।
रात्रिकालीन दीपक चंद्राकर कृत लोकरंग की भव्य प्रस्तुति हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डालू राम साहू और अरुण कश्यप ने किया।
अतिथियों का आभार आयोजक समिति के अध्यक्ष कुबेर साहू ने किया।
इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा पूर्व सरपंच, बी आर वर्मा,खोरबहरा साहू, चंद्रहास वर्मा, ईश्वर साहू, अभिषेक, सुखचैन साहू, कामदेव वर्मा, डोनेश्वर मढ़रिया, प्रवीण मढ़रिया,सुखबती साहू, मुरारी वर्मा, लोकनाथ साहू, जितेश बया, सोहन वर्मा, तामेश्वर विश्वकर्मा, भीषम साहू देवदत्त वर्मा सहित ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *