पाटन। दुर्ग जिले के महिला पुलिस स्वयं सेविकाओं ने आज अपने तीन सूत्रीय मांगों के संदर्भ में जनपद पंचायत के सामने एक दिवसीय प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले करीब 10 माह से उनका मानदेय नहीं मिला है उसे तुरंत दिलवाने, वेतन विसंगति को दूर कर मानदेय को नियमित प्रदान करने के साथ साथ 2018 से आज तक मानदेय एक हजार ही है जिसे महंगाई को ध्यान में रखते हुए बढ़ाये जाने की मांग की गई है महिला पुलिस संगठन की चित्ररेखा वर्मा के कहा कि नारी सबला है जिसे सरकार अबला बनाने का प्रयास नही करे,, हमे उचित मानदेय मिलना चाहिए शिव कुमारी साहू कहा कि पिछले 10 माह से अभी तक मानदेय नहीं मिलने से हम लोगों को काफी आर्थिक संकट से गुजर रहे है। श्रीमती साहू ने कहा कि महिला पुलिस स्वयं सेविकाओं की सेवा विभिन्न कार्यों में शासन प्रशासन द्वारा ली जा रही है । उसके बाद भी हमारी समस्या की ओर ध्यान नही दिया जा रहा आंदोलन में पाटन ,अंडा , उतई , अमलेश्वर,जामगांव आर थाना क्षेत्र सहित जिले के महिलाये शामिल हुई इस अवसर पर चित्र रेखा वर्मा,नीरू यादव,शिव कुमारी साहू,पुष्पा खरे,ज्योतिका यादव, रोशनी वर्मा,प्रेमलता धनकर,काजल वर्मा, जागेश्वरी यादव,आरती,आदि शामिल रहे

