पतोरा के सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव आज… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल


पाटन । ब्लाक के ग्राम पतोरा में सार्वजनिक हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन 28 दिसम्बर को किया गया है। जिसमें सुबह 11 बजे से – कलश यात्रा तत्पश्चात् पूजा अर्चना शाम 4 बजे से महाभोग ( भण्डारा ) शाम 6 बजे से – छत्तीसगढ़ी लोककला मंच लोकमया कुम्हारी (महेश वर्मा कृत)की प्रस्तुति होगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 4 बजे हेलीकाफ्टर से ग्राम पतोरा पहुंचेंगे। प्रमुख अतिथि गृह मन्त्री तामध्वज साहू ,कृषि मंत्री रवींद्र चौबे होंगे। विशिष्ट अतिथि जवाहर वर्मा अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक दुर्ग, आशीष वर्मा जी ओएसडी मुख्यमंत्री, राजेन्द्र साहू महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कौशल चन्द्राकर सदस्य खादी ग्रामोद्योग, शंकर बघेल सदस्य बीज विकास , हेमंत देवांगन सदस्य खादी ग्रामोद्योग देवकुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड, पवन पटेल,सदस्य शाकम्भरी बोर्ड, बालम चकधारी अध्यक्ष, माटीकला बोर्ड, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमती रामबाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, राकेश ठाकुर पूर्व सभापति, जि. पं. दुर्ग, महेन्द्र वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस जामगांव,भूपेन्द्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, देवेन्द्र चन्द्रवंशी उपाध्यक्ष ज. पं. पाटन, दिनेश टण्डन सदस्य, अजा प्राधिकरण, खिलेश मारकण्डे सदस्य, ज. पं. पाटन, श्रीमती अंजिता गोपेश साहू सरपंच पतोरा, अश्वनी साहू अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी दुर्ग होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *