मड़ेली में महिला कमांडो सम्मान समारोह

छुरा….. ग्राम मंडेली मे थाना छुरा में ब्लॉक स्तरीय पुलिस सखी (महिला कमांडो )सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के 25 ग्रामों से 1000 महिला कमांडो एकत्रित हुई थी जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर सम्मिलित हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला कमांडो द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा महिला कमांडो के सशक्तिकरण हेतु पुलिस द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला कमांडो समूहों को महिला कमांडो साड़ी जो उनकी पहचान है वितरित कर सम्मान किया गया साथ ही मंडेली ग्राम के युवाओं को क्रिकेट किट एवं बालीवाल तथा नेट प्रदान कर शारीरिक फिटनेस बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया तथा ग्राम के वृद्धजनों को कंबल भेंट कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख भरत दीवान सरपंच मंडेली श्रीमती लता ठाकुर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *