कर्मवीर युवा संगठन के द्वारा ग्राम कातरो में ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उतई।नेहरू युवा केन्द्र संगठन दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा के मार्गदर्शन में कर्मवीर युवा संगठन के द्वारा ग्राम कातरो में कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिनमे आस पास के गाँवो से आये युवा मंडल व गांव के युवाओं के द्वारा ग्राम कातरो के शासकीय स्कूल में नल व बोरिग के पास पानी वाले जगह पर सभी ने श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया गया ताकि भूमिगत जल का स्तर बढ़ाया जा सके व साथ ही जन समूह को भी जल बचाने हेतु प्रेरित भी किया गया। उसके बाद युवाओ के द्वारा वाद विवाद के माध्यम से जलसंरक्षण पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई जिनमे पानी को व्यर्थ ना बहाने और भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाने लिए सोख्ता गड्ढा, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पेड़ अधिक से अधिक लगाने को लेकर संकल्प लिया गया। जिनमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा साहू (समाजसेविका) ने युवाओं को अपने अधिकारों को समझने व अपने समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों को निभाने की बात की जिनसे सभी युवा काफी प्रभावित हुए।कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती मंजू यदु ,उपसरपंच श्रीमती भुवनेश्वरी साहू, पंच श्रीमती वेनुमाती सार्वा, उपस्थित रही साथ ही नेहरुयुवा केन्द्र संगठन के मास्टर ट्रेनर व जिला सलाहकार श्री आदित्य भारद्वाज व जीतेन्द्र सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जिनमें शौर्य युवा संगठन कोड़िया,शक्ति आराध्या जनसेवा समूह, ज्ञानोदय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति मोहलाई, युवा जन सेवा संगठन भानपुरी,प्रेरणा युवती क्लब मतवारी, के युवाओं का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *