शौर्य युवा संगठन ने मनाया 11वां स्थापना दिवस, विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

  • केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोड़िया में किया ई-पुस्तकालय का शुभारंभ, शौर्य ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित हुए 50 से अधिक ग्रामीण…

उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत आदर्श ग्राम कोड़िया के शौर्य युवा संगठन ने अपने स्थापना का 11वां वर्षगांठ मनाया। इस अवसर पर छग प्रदेश के केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शौर्य युवा संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिला पंचायत दुर्ग कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद पंचायत दुर्ग कृषि सभापति राकेश हिरवानी, नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा, युवा समाजसेवी हर्ष साहू, निर्मल एचपी फ्यूल हनोदा संचालक रविकिशन जी, कोड़िया सरपंच चन्द्रभान सारथी, कोकड़ी पूर्व सरपंच रोशन साहू, संगठन के संरक्षक भरत चन्द्राकर, जेपी दीपक, उमेश साहू, गोवर्धन दीपक, दिनेश दीपक सहित ग्राम के गणमान्यगण मौजूद रहे।
संगठन के उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद ने कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि शौर्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनजागरूकता नुक्कड़ रैली, शतरंज प्रतियोगिता, वीडियो प्रदर्शनी, 1008 दीयों से दीपयज्ञ गंगा महाआरती, छग के सुप्रसिद्ध मानसकार हिरेश सिन्हा जी के स्वर में मानसगान का आयोजन किया गया। ग्राम के विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 50 से अधिक व्यक्तियों को शौर्य ग्राम गौरव सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया साथ ही ग्रामीण युवाओं को डिजिटल शिक्षा सुविधा प्रदान करने हेतु ई-पुस्तकालय का उद्घाटन अतिथियों के माध्यम से किया गया।
शतरंज प्रतियोगिता में पिलेश्वर साहू बालोद प्रथम, अपूर्व सिन्हा रिसाली द्वितीय, धारिणी साहू बालोद तृतीय, रिद्धिमा तिवारी भिलाई चतुर्थ, अन्वेष श्रीवास्तव भिलाई ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया जिन्हें नगद एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानीय किया गया।
शौर्य संगठन के सचिव व मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने संगठन के 11 वर्षों के कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि शौर्य संगठन को स्वच्छता के क्षेत्र में 2 बार राज्य स्तरीय पुरस्कार, 2 बार जिले का सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्यपाल से सम्मान प्राप्त हुआ है, इसी के साथ शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक, कला, कोरोना जागरूकता व प्रबंधन हेतु अनेक स्तरों पर उपलब्धियां हासिल किये है।
केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शौर्य संगठन को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा यदि समाज में युवा सकारात्मक दिशा में पहल करते हैं तो उस समाज की दशा और दिशा दोनों ही सकारात्मक हो जाती है। केबिनेट मंत्री जी ने ग्रामीण संस्कृति को संजोए रखने जोर देते हुए कहा कि शहरीकरण समाज में आपसी सौहार्द्र एवं एकता को खत्म कर रही हैं इसे रोकने हमें विकास के साथ ग्रामीण संस्कृति को बचाना भी बहुत जरूरी है। शौर्य संगठन भी इसी दिशा में कार्य कर रही है, इनका प्रयास सराहनीय है।
देवेंद्र देशमुख, योगिता चन्द्राकर, राकेश हिरवानी नितिन शर्मा सहित सभी अतिथियों ने शौर्य युवा संगठन के प्रयासों एवं स्थापना दिवस की बधाई दी।
जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शौर्य संगठन प्रत्येक वर्ष नई उपलब्धियों को हासिल करते आगे बढ़ रही है। शौर्य संगठन सिर्फ अपने गांव तक ही सीमित न होकर अन्य गांव के युवाओं को भी संगठित एवं प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सोनी ने एवं संगठन के उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद जी ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में NYK दुर्ग के एनवाईवी व संगठन के कार्यक्रम समन्वयक यादवेंद्र साहू, सांस्कृतिक प्रभारी तोपेन्द्र साहू, गायत्री निषाद, खेल प्रभारी दीपक यादव, खिलेंद्र, जामिन, खुमान, ममता, सिद्धि, अंजू, लक्ष्मी, आरती, त्रिलोचन, आशीष, लक्की, जितेंद्र, सुरेश, ईशु, आनंद, छगन, दिव्या, लुकेश्वरी, अनिल, जितेंद्र सोनी, मनीराम साहू, माधुरी, केसरी, कुसुमलता, प्रज्ञा, शिवानी निषाद, महिला चेतना पुलिस, सोनबोइर किराना, श्रीराम टेंट, शिवशक्ति साउंड मचांदुर, स्मार्ट क्लिक स्टूडियो कोड़िया, राजस्क्रीन बोरसी सहित शौर्य युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *