पाटन। ग्राम पन्दर में दिनांक 26/12/2021 को क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आयोजन किया गया । जिसमे महुदा की टीम प्रथम ,कन्हेरा की टीम द्वितीय ,पाटन की टीम तृतीय , एवं
फुंडा की टीम चतुर्थ स्थान पर रही ।
प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत देवेंद्र चंद्रवंशी के पहल पर ग्राम में खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने के लिए मीना साहू (नेशनल स्तरीय मैराथन धावक ), एवम आकाश कश्यप (अन्तर महाविद्यालयीन क्रिकेट खिलाड़ी एवम कप्तान ) को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया ।
पुरुस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
श्री महेंद्र वर्मा ( अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन) ,
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ने किया। कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमती वेदकुमारी, हीरा सिंह वर्मा ,
देवेंद्र वर्मा ( मंडल ), शिव प्रसाद वर्मा , दयाशंकर वर्मा , लुकेश वर्मा , दिनेश वर्मा (उपसरपंच पन्दर ), सनत वर्मा ,राजेश वर्मा, पुरेन्द्र वर्मा , दानेश्वर वर्मा ,विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र वर्मा एवम आभार प्रदर्शन आकाश कश्यप ने किया ।
