मैनपुर ब्लॉक के शिक्षाकर्मी,और खेलगड़िया योजना की शिकायत शिक्षा मंत्री से,जांच का मिला आश्वासन

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

छुरा:- गरियाबंद जिला के मैनपुर विकासखंड में हुए फर्जी शिक्षाकर्मी मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है इस बार मैनपुर विकासखंड में हुए फर्जी शिक्षाकर्मी मामले को लेकर गरियाबंद जिला पंचायत के पूर्व कृषि सभापति व ध्रुव आदिवासी समाज के नेता पन्ना ध्रुव ने राजधानी पहुंचकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम के को ज्ञापन सौंपकर वर्षो से फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षाकर्मियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही ध्रुव आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले वर्ष मैनपुर विकासखंड में खेलगड़िया योजना में हुए जमकर भरस्टाचार की भी जांच करने की मांग की है। ध्रुव आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष पन्ना ध्रुव ने मंत्री के निज निवास पहुंचकर बताया कि मैनपुर विकासखंड में गत वर्ष बच्चो के खेल सामाग्री प्रदाय किये गये राशि का उच्च अधिकारियों व निचले कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर शासन द्वारा खेलगड़िया योजना के लिये जारी राशि का नियम विरुद्ध खरीदी करने की शिकायत पर भी कड़ी कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने मंत्री महोदय को बताया कि जिले के मैनपुर विकासखंड में दस्तावेजों में कूटरचना कर नौकरी कर रहे लोगो के विरुद्ध जांच में नौकरी से निकालने के आदेश के बाद भी उक्त दोषी शिक्षाकर्मीयो को नही निकालना प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। मंत्री महोदय द्वारा मामले को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मंत्री महोदय से मिलने वालों में ध्रुव आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष पन्नालाल ध्रुव के साथ गरियाबंद जिला के युवा नेता पंकज निर्मलकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *