देवभोग क्षेत्र ग्राम गिरसूल में वैक्सीनेशन महाअभियान कोविड़ 19 कोरोना से सुरक्षा के लिए लगवाया जा रहा है वैक्सीन

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

देवभोग :- कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से शेष न रहे इसके लिए जिला प्रशासन की टीम मुस्तैदी से काम कर रही है।ऐसे ही विकासखंड देवभोग के अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरसुल सरपंच,सचिव,उपसरपंच ,पंच,रोजगार सहायक मितानिनों के द्वारा लगातार अभियान की समीक्षा की जा रही है ओर वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, वैक्सीनेशन महाअभियान हैं। महाअभियान के दौरान स्कूल प्रागण पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। सभी नागरिक जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उनसे वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। वैक्सीनेशन केंद्र से टीम के माध्यम से लोगों को सूचना दी जा रही है।इसके अलावा विभिन्न समूहों को लक्षित कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताकि अभियान की मॉनिटरिंग बारीकी से की जा सके और लोगों से संपर्क कर ग्राम पंचायत गिरसूल की वैक्सीनेशन महाअभियान को शत-प्रतिशत लक्ष्‌य को पूरा किया जा सके सचिव मधु नागेश ने
प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि यह अभियान तभी सफल होगा जब सभी की इसमें भागीदारी होगी, इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलकर अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाना होगा क्योंकि किसी भी प्रकार की लापरवाही हमारे लिए हानिकारक हो सकती है इसलिए कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *