मैनपुर विकासखंड स्तरीय हस्त लेखन, प्रोजेक्ट,व विज्ञान प्रयोग प्रतियोगिता संपन्न

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

मैनपुर कोरोना लाकडाउन की वजह से बच्चे लगभग सत्रह महीनों बाद स्कूल का मुंह देखा.बच्चों की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखकर उन्हें आगामी कुछ दिनों तक बुनियादी कौशल पर ध्यान देने की आवश्यकता है. अकादमिक सत्र पढई तुहर दुआर 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्तरो पर बच्चों के लेखन कौशल में सुधार लाने एवं रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से संकुल विकासखंड और जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सृजनात्मक कौशल को निखारने का प्रयास किया जा रहा है.
वि ख स्तरीय हस्त लेखन प्रोजेक्ट वर्क निर्माण एवं विज्ञान के 10 प्रयोग प्रतियोगिता का आयोजन के मुख्य अतिथि श्री आर आर सिगं वि खं शिक्षा अधिकारी श्री एस के नागे विकासखंड स्रोत समन्वय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ .
जिसमें विकासखंड मैनपुर को आठ मेगा संकुल में बाटा गया, एक मेगा संकुल में लगभग 8 संकुल के प्रतिभागियों की सहभागिता रही है इस प्रतियोगिता में मेगा संकुल अमलीपदर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.
प्रतियोगिता परिणाम मे हस्त पुस्तिका लेखन पूर्व माध्यमिक विभाग से प्रथम भुवेंद्र नागेश झरगांव, दूसरा टेकराम कांडेकेला, हाई स्कूल विभाग से कु पदमनी खरे तेथेलखुटी, दूसरा नमेश्वरी मैनपुर,
प्रोजेक्ट वर्क निर्माण में पूर्व माध्यमिक विभाग से अरविंद झरियाबाहरा, दूसरा दुर्गेश्वरी नेताम उसरीजोर, हाई स्कूल से चुम्मन पटेल मैनपुर, जयराम नेताम झरगांव,,
विज्ञान के प्रयोग पूर्व माध्यमिक विभाग से भोज लाल गोना, दूसरा वंदिका चिखली, हाई स्कूल से प्रथम रूपेश नेताम गरहाडीह, दूसरा स्थान बालकृष्ण झरगांव को मिला हैं. ये अब जिला स्तरीय प्रतियोगीता मे शामिल होंगे.
मा शाला काण्डेकेला के छात्र टेकराम एवं मा शाला उसरीजोर संकुल गोढियारी की छात्रा कु दुर्गेश्वरी नेताम तथा मार्ग दर्शक शिक्षक श्री कमलकिशोर ताम्रकार को बहुत बहुत बधाई देते हुए मेगा संकुल प्राचार्य श्री वरूण चक्रधारी ने प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट कॉम संवाददाता को बताया कि क्षेत्र का मान बढाया है.अवसर मिलना चाहिए प्रतिभा की कमी नही हैं .
श्री टीकम सिह नागेश सरपंच ग्राम पंचायत उसरीजोर एवं श्री माया राम बाघ अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति उसरीजोर ने प्रेस वार्तालाप पर कहा कि हमे गौरवान्वित अनुभव हो रहा है,हमारा सर ऊंचा कर दिया.
संकुल समन्वयक श्री सुभाष पाण्डेय,भानुप्रताप राठौर, भागीरथी नागेश,अन्नत राम नागेश, तुपेश्वर मिश्रा, भूषण पाडे, देवशरण साहू, चूरामणी सोनवानी,दिलीप सिन्हा,विनोद साहू, कमलेश कुमार जोशी, कमलेश चन्द्राकर, टीकम सिन्हा,रासबिहारी नागेश,अवतार सिन्हा आदि अनेक लोगो ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *